फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गीता पढ़ने से सांसारिक चिंताओं से मिलती है मुक्ति: डीसी

Wed, 23 Dec 2015 12:19 AM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
 पांडु पिंडारा के गुरुकुल विद्यापीठ में गीता जयंती उत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह का उद्घाटन डीसी विनय सिंह यादव ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एडीसी आमना तस्नीम, पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल, नगराधीश बलराज जाखड, जिला शिक्षा अधिकारी जोगेंद्र सिंह हुड्डा, बीईओ बलबीर सिंह भनवाला, संचालक राजेश स्वरूप शास्त्री, उपाध्यक्षा कांता देवी, प्राचार्य राकेश वत्स, आरटीए सचिव धर्मबीर शर्मा, जिला लोक संपर्क एवं सूचना अधिकारी सूबे सिंह, जनसंपर्क अधिकारी पंकज कपूर, जिला राजस्व अधिकारी, एसडीएम योगेश मेहता, महेश ङ्क्षसगला, श्री लज्जा राम संस्कृत के प्राचार्य ओमप्रकाश कौशिक, प्रबंधक देवेंद्र वत्स, भीम सैणी, शरत कुमार अत्री मौजूद थे।

उत्सव में मथुरा से आए हुए कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर लोगों का खूब मन मोह मोहा। मथुरा से आए कलाकारों ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से संबंधित लीलाओं को बहुत सुंदर ढंग से चित्रित किया।
विज्ञापन

पांडू पिंडारा तीर्थ की ऐतिहासिक धरा पर डीसी विनय सिंह यादव ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि हमें प्रतिदिन गीता का अध्ययन करना चाएहि, जिसे नित्य पढ़ने से हम सांसारिक चिंताओं से मुक्त हो जाते हैं।

गुरुकुल विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने भगवान श्रीकृष्ण के माखन चोरी, बाल लीलाएं, कृष्ण-सुदामा आदि अनेक सुंदर-सुंदर प्रसंगों को प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया।

 सत्यभामा नाटिका, राधा-कृष्ण सामूहिक नृत्य, हरियाणवी ग्रुप डांस, राधा-कृष्ण नृत्य और विशेष रूप से तैयार किया गया दशावतार प्रस्तुत किया गया, जिससे सारा वातावरण कृष्णमय हो गया। मंच संचालन शिवानी शर्मा के द्वारा सुचारू रूप से किया गया।

गुरुकुल विद्यापीठ के संचालक राजेश स्वरूप महाराज ने बताया कि गीता सभी धर्मों का आधार है, आज से 5100 वर्षों पहले भगवान श्रीकृष्ण ने जो संदेश दिया था, वह आज भी हमारा मार्ग दर्शन कर रहा है। प्राचार्य राकेश वत्स ने गुरुकुल विद्यापीठ में आए सभी प्रशासनिक अधिकारी व अन्य अतिथिगण का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें