09जेएनडी31: महादिक्षा कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
नरवाना। शहर के पतराम नगर स्थित जैन स्थानक में शीतल श्री को जैन मुनि नरेश चंद ने मंत्रोचारण करके महादीक्षा दी। यह मंत्रोचारण करीब 20–25 मिनट तक चला। इस दौरान हिंदी और संस्कृत के मंत्रों का उच्चारण करके महादीक्षा दी गई।
जानकारी के अनुसार दो फरवरी को शहर की पुरानी अनाज मंडी में दीक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन में शीतल श्री को दीक्षा दी थी और रविवार को जैन मुनियों से शीतल श्री को मिली महादीक्षा से अब पूरी तरह से साध्वी बन गई हैं। महादीक्षा के बाद जैन मुनि नरेश चंद व साध्वी भी स्थानक से प्रस्थान कर गए। उन्होंने बताया कल से स्थानक में प्रवचन नहीं होगा।