सफीदों। व्हाट्सएप पर कॉल कर गोरक्षक को जान से मारने की धमकी दी गई है। इस संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सफीदों के वार्ड 3 निवासी गोरक्षक अजय माहला ने बताया कि वह मोबाइल रिपेयर की दुकान चलाते हैं और गोरक्षा दल के प्रधान हैं। रात करीब पौने 12 बजे उनके पास एक नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने उसे गोली मारने की धमकी दी गई। उसके पास लगातार पांच कॉल आई और एनकाउंटर करने की धमकी दी। सफीदों थाना पुलिस ने अजय माहला की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद