फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मरीजों से बातचीत कर स्वास्थ्य सेवाओं का लिया फीडबैक

विज्ञापन
फोटो 07जेएनडी08-नागरिक अस्पताल पहुंची एसडीएम सुमन यादव आईएएस। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
उचाना। एसडीएम सुमन यादव ने शनिवार को नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली और विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। एसडीएम ने अस्पताल में उपचाराधीन मरीजों से मुलाकात कर उनसे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपचार संबंधी सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, पीने के पानी की व्यवस्था सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी लेते हुए व्यवस्थाओं को लेकर भी फीडबैक प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार का निरंतर प्रयास है कि आमजन को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों।
औचक निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की वास्तविक स्थिति जानना है। इसके साथ ही मरीजों से सीधे बातचीत कर यह पता लगाना भी है कि सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उन्हें सही ढंग से मिल रहा है या नहीं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखना प्राथमिकता है, ताकि आमजन को उपचार के लिए किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें