फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली नहीं होने के चलते ऑफलाइन जारी किए गए गेटपास

विज्ञापन
फोटो नंबर- 17बिजली नहीं होने के कारण ऑफलाइन गेटपास जारी करते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। स्थानीय नई अनाज मंडी में मंगलवार को सुबह करीब 9 बजे से शाम 5 बजे तक करीब 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहने से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली नहीं होने के कारण गेटपास जारी करने की प्रक्रिया प्रभावित रही जिससे किसानों को लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली आपूर्ति बाधित होने के चलते खुली मंडी में सरसों बेचने आए किसानों के गेटपास ऑफलाइन जारी किए जिन्हें बाद में ऑनलाइन अपडेट किया गया। वहीं सरकारी खरीद में सरसों बेचने वाले किसानों के गेटपास मोबाइल के माध्यम से जारी किए गए लेकिन बायोमेट्रिक सत्यापन न होने के कारण प्रक्रिया धीमी रही।
जानकारी के अनुसार मंडी में बिजली व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नया ट्रांसफार्मर लगाया जा रहा है। इसी कार्य के चलते बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बंद रखी गई। पहले मंडी को पास से गुजर रही लाइन से बिजली मिल रही थी लेकिन बढ़ते लोड के चलते अलग ट्रांसफार्मर लगाने का निर्णय लिया गया ताकि भविष्य में निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन


नारनौल-अटेली मंडियों में सरसों की आवक जारी
अटेली मंडी में मंगलवार को गेहूं की सरकारी खरीद के लिए 9 गेटपास जारी किए गए और 300 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई। यहां अब तक कुल 8130 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है जबकि 4300 क्विंटल गेहूं का उठान हो चुका है। नारनौल मंडी में 46 और अटेली मंडी में 120 गेटपास जारी किए गए। नारनौल में करीब 800 क्विंटल और अटेली में लगभग 1300 क्विंटल सरसों की आवक दर्ज की गई। नारनौल में करीब 680 क्विंटल सरसों व्यापारियों को बेची गई, जबकि 120 क्विंटल सरसों सरकारी खरीद में गई। वहीं अटेली मंडी में सरसों की सरकारी खरीद अभी भी शून्य बनी हुई है।
-
सरकारी खरीद में सरसों बेचने के लिए सुबह 9 बजे मंडी पहुंच गया था लेकिन बिजली नहीं होने की वजह से बायोमेट्रिक सत्यापन नहीं हो पाया और दोपहर तक सरसों नहीं खरीदी गई। -मनोज कुमार, डोहर कलां
-
सरकारी खरीद में सरसों बेचने के लिए मंडी आया था, गेटपास तो मोबाइल द्वारा जारी कर दिया गया लेकिन बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं होने के चलते सरसों की खरीद नहीं हो पाई। अगर आज सरसों नहीं खरीदी जाती तो कल तक इंतजार करना पड़ेगा। सत्येंद्र कुमार, ढाणी बाठोठा

वर्जन :
मार्केट कमेटी के अधिकारियों से विचार विमर्श कर मंगलवार को नई अनाज मंडी में ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया गया है। कार्य के चलते बिजली आपूर्ति को बंद किया गया था। -शिवराज सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें