जींद। सफीदों रोड स्थित कान्फेड गैस एजेंसी पर पिछले एक सप्ताह से गैस की किल्लत बनी हुई है। यहां प्रतिदिन 50 से 60 उपभोक्ता सिलिंडर आने की जानकारी लेने के लिए आते हैं जबकि पिछले एक सप्ताह से उनके लिए सिलिंडर नहीं होने का ही जवाब मिल रहा है।
हालांकि बीते दो माह पहले तक लगभग सात हजार उपभोक्ता कान्फेड से जुड़े थे। यहां पर गैस की कमी के चलते अब इनकी काॅपी को सत्यम व मॉर्डन एजेंसी के पास बदला गया है। गैस एजेंसी संचालक भी इससे परेशान हो चुके हैं। इनकी मांग है कि उपभोक्ताओं की समस्याओं को देखते हुए प्रतिदिन सिलिंडर पहुंचाए जाएं।
बाक्स
कान्फेड गैस को लेकर पिछले दो से तीन दिन में दिक्कत आई है। अब शुक्रवार को यहां पर गैस सिलिंडर की गाड़ी पहुंच जाएगी। इसके बाद उपभोक्ताओं को बुकिंग के अनुसार सिलिंडर उपलब्ध होंगे। प्लांट में कोई तकनीकी खामी के चलते यह परेशानी आई है।
राजेश आर्य, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
फोटो कैप्शन
26जेएनडी27: शहर के हुडा ग्राउंड में गैस सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की लाइन। संवाद