फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बुकिंग के बाद 15 दिन तक नहीं मिल गैस सिलिंडर

Sat, 07 Feb 2026 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
06जेएनडी06: सफीदों में घरेलू गैस सिलेंडर उठाए हुए लोग। स्रोत शहरवासी।
विज्ञापन
जींद। सफीदों क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडरों को लेकर तीसरे दिन भी हालात ज्यों के त्यों बने हैं। स्थिति यह है कि लोगों को बुकिंग कराने के बाद भी 15-15 दिनों तक गैस सिलिंडर नहीं मिल पा रहा। आम उपभोक्ता गैस एजेंसियों के चक्कर काटने को मजबूर हैं लेकिन उनकी सुनवाई कहीं नहीं हो रही।
विज्ञापन

सफीदों में दोनों गैस एजेंसियां गैस की की आपूर्ति नहीं होने का हवाला देकर उपभोक्ताओं को टरका दे रही हैं। लोगों का कहना है कि पहले उन्होंने एक-दूसरे से गैस मांग कर काम चलाने की कोशिश की लेकिन अब वह विकल्प भी खत्म हो चुका है। मजबूरी में कई परिवार ब्लैक में सिलिंडर खरीदने को मजबूर हो रहे हैं जहां घरेलू गैस सिलिंडर का रेट 861 रुपये है।
ग्राहकों का आरोप है कि होम डिलीवरी के नाम पर उनसे 861 रुपये की जगह 865 रुपये वसूले जा रहे हैं। यही नहीं अब एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं को एजेंसी से स्वयं आकर या तय किए गए प्वाइंट से सिलिंडर उठाने के लिए बाध्य किया जा रहा है जबकि उनसे पूरे होम डिलीवरी चार्ज किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बताया जाता है कि 861 रुपये में 20 रुपये होम डिलीवरी चार्ज शामिल होता है। इसके बावजूद डिलीवरी घर तक नहीं पहुंचाई जा रही। ग्रामीण उपभोक्ताओं ने बताया कि वे अपने घर के काम छोड़कर सुबह की गैस एजेंसियों के बाहर लाइन में आकर खड़े हो जाते हैं लेकिन कुछ सिलिंडर बांटकर यह कह दिया जाता है कि गैस खत्म हो गई है और उन्हें निराश होकर खाली हाथ घर को लौटना पड़ता है। हालात इतने बिगड़ चुके हैं कि जैसे ही गैस की गाड़ी सफीदों पहुंचती है, एजेंसी के बाहर भारी भीड़ जमा हो जाती है।
सिलिंडर लेने की होड़ में मारामारी जैसे हालात बन जाते हैं। इससे महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोनों गैस एजेंसियों की मनमानी पर रोक लगाई जाए और क्षेत्र में नियमित गैस आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी मांग की गई है कि यदि सिलिंडर घर तक पहुंचे तो ही होम डिलीवरी चार्ज लिया जाए।
यदि उपभोक्ता एजेंसी से सिलिंडर उठाने को मजबूर हों तो होम डिलीवरी शुल्क काटा जाए। लोगों का कहना है कि सुलभ और पारदर्शी गैस व्यवस्था ही आम जनता को राहत दिला सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें