फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में गरिमा व पूजा ने मारी बाजी

विज्ञापन
22जेएनडी04 : कार्यक्रम में मौजूद डॉ. पूनम मोर और छात्राएं। स्रोत संस्थान
विज्ञापन
जींद। हिंदू कन्या महाविद्यालय के गणित विभाग की ओर से शनिवार को गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांच टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में बीए गणित मेजर द्वितीय वर्ष की छात्रा गरिमा धीमान व एमएससी गणित प्रथम वर्ष की छात्रा पूजा ने संयुक्त रूप से प्रथम रहीं।
विज्ञापन

द्वितीय स्थान बीए गणित मेजर द्वितीय वर्ष की साक्षी और तृतीय वर्ष की वृंदा की टीम ने हासिल किया। जबकि तृतीय स्थान बीए गणित मेजर द्वितीय वर्ष की श्रुति व एमएससी प्रथम वर्ष की सोनम ने प्राप्त किया।
अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. पूनम मोर ने कहा कि गणित सभी विज्ञानों की रानी है और इसे सीखने का एकमात्र मार्ग निरंतर अभ्यास है। इस अवसर पर गणित विभाग की सहायक प्रोफेसर अंजू, डॉ. निकिता शर्मा, डॉ. प्रिया गर्ग, सुमन, कुमारी मीनाक्षी और कुमारी पूर्णिमा मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें