फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: वीडियो भेज धमकी देने का आरोपी गैंगस्टर जोगेंद्र ग्योंग प्रोडक्शन वारंट पर लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। वर्ष 2020 के मामले में व्हाटसएप पर वीडियो डाल जान से मारने की धमकी देने के मामले में कैथल के गांव ग्योंग निवासी कुख्यात गैंगस्टर जोगेंद्र ग्योंग को सफीदों पुलिस ने भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया है। जांच के बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दोबारा भौंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सात अगस्त 2020 को सफीदों शहर की अनाज मंडी निवासी सतीश जैन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि छह अगस्त शाम को उसके पास व्हाट्सएप पर एक वीडियो आया। उसमें उसका नाम तो नहीं दिया था, लेकिन उसमें वह गाली देते हुए वसूली की बात कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में अवैध रूप से वसूली करने, जान से मारने की धमकी देने और आईटी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच सीआईए स्टाफ सफीदों को सौंपी गई थी।

गैंगस्टर जोगेंद्र ग्योंग को दो फरवरी 2025 को फिलिपींस से डिपोर्ट कर भारत लाया गया था। सफीदों पुलिस ने आरोपी को भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सफीदों शहर थाने में दर्ज मामले की जांच में शामिल किया था। आरोपी जोगेंद्र ने कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला को भी जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने जान से मारने की धमकी देने और अवैध वसूली करने के आरोपी जोगेंद्र ग्योंग को भौंडसी जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लिया था। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे वापस भौंडसी जेल भेज दिया है। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2020 में सफीदों थाना में दो मामले अवैध वसूली के दर्ज हैं।
विज्ञापन


-दिनेश कुमार, जांच अधिकारी, शहर पुलिस थाना, सफीदों
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें