फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगानगर इंटर सिटी एक्सप्रेस का इंजन हुआ फेल

Mon, 22 Sep 2014 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से जींद की तरफ आ रही गंगानगर इंटरसिटी एक्सप्रेस गाड़ी का रविवार को जुलाना रेलवे स्टेशन के निकट इंजन फेल हो गया। इस कारण एक्सप्रेस गाड़ी जुलाना स्टेशन पर लगभग दो घंटे से भी ज्यादा समय तक खड़ी रही। इस कारण सैकड़ों यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर बाद पुरानी दिल्ली से चली गंगानगर जाने वाली गंगा एक्सप्रेस का जुलाना स्टेशन पर पावर फेल हो गया। रेलवे सूत्रों के अनुसार जब यह गाड़ी जुलाना स्टेशन क्रास कर रही थी तो जुलाना से निकलते ही लगभग पांच किलोमीटर जाते ही गाड़ी का इंजन फेल हो गया। इंजन के फेल होने के कारण सैकड़ों यात्री गाड़ी ने नीचे उतर आए। वहीं एक्सप्रेस गाड़ी के लोको पायलेट ने इसकी सूचना जुलाना के स्टेशन मास्टर को दी। सूचना मिलते ही स्टेशन मास्टर ने दिल्ली में अपने उच्चाधिकारियों से संपर्क कर पावर इंजन भिजवाएं जाने के लिए कहा। इसी समय रोहतक से जींद की ओर जनता एक्सप्रेस गाड़ी जुलाना स्टेशन पर पहुंची।
लेकिन आगे से लाइन बंद होने के कारण जुलाना स्टेशन पर ही जनता एक्सप्रेस गाड़ी को रोक दिया और जनता एक्सप्रेस गाड़ी के पावर इंजन से गंगानगर एक्सप्रेस गाड़ी को वापस जुलाना स्टेशन पर लाया गया। इसके बाद इंजन को जनता एक्सप्रेस गाड़ी से ज्वाइंट कर अपने गंतव्य की ओर रवाना किया गया। इस दौरान गंगानगर एक्सप्रेस गाड़ी जुलाना स्टेशन पर लगभग दो घंटे से ज्यादा समय तक खड़ी रही और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली से पावर इंजन आने के बार ही गंगानगर एक्सप्रेस गाड़ी अपने गंतव्य की और रवाना हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें