फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ढोल-नगाड़ों के साथ जुलाना में निकाली गणेश विसर्जन यात्रा, सुंदर झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
20 जुलाना 01: गणेश विसर्जन के दौरान नाचते हुए लोग। स्रोत: आयोजक - फोटो : नेक्स्ट स्टेप आर्चरी एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल खिलाड़ी।
विज्ञापन
जुलाना। कस्बे में गणेश महोत्सव के समापन अवसर पर रविवार को गणेश विसर्जन यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते-गाते हुए गणेश जी की प्रतिमा के साथ यात्रा में हिस्सा लिया। गणेश विसर्जन यात्रा विभिन्न बाजारों और प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई। यात्रा में कई सुंदर झांकियां भी सजाई गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा मोरया और अगले बरस तू जल्दी आ के जयकारे लगाए। महिलाओं, बच्चों और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। जगह-जगह लोगों ने यात्रा का स्वागत किया और श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद एवं जल की व्यवस्था की।
विज्ञापन

अग्रवाल सेवा समिति के प्रधान प्रिंस गर्ग ने बताया कि गणेश महोत्सव के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की। अंतिम दिन गणेश जी की प्रतिमा को श्रद्धा और भक्ति के साथ विसर्जन के लिए ले जाया गया।
इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के इंतजाम किए गए। शांतिपूर्ण माहौल में गणेश विसर्जन यात्रा संपन्न हुई। प्रिंस गर्ग ने बताया कि इस बार वातावरण अनुकूल प्रतिमा बनवाई गई है। प्रतिमा विसर्जन से किसी प्रकार का कोई भी प्रदूषण नहीं होगा।
फोटो कैप्शन:
20 जुलाना 01: गणेश विसर्जन के दौरान नाचते हुए लोग। स्रोत: आयोजक
20 जुलाना 02: गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाते श्रद्धालुण। स्रोत: आयोजक

20 जुलाना 01: गणेश विसर्जन के दौरान नाचते हुए लोग। स्रोत: आयोजक- फोटो : नेक्स्ट स्टेप आर्चरी एकेडमी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल खिलाड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें