सफीदों। शहर थाना पुलिस को शनिवार शाम सूचना मिली थी कि आदर्श कॉलोनी निवासी कुलदीप एफसीआई गोदाम के पास गली में सरेआम सट्टा खाईवाली का काम कर रहा है। पुलिस ने मौके पर छापेमारी की तो एक व्यक्ति दुकान के बाहर सरेआम लोगों का सट्टा लगवा रहा था। पुलिस टीम को देखकर वह भागने की कोशिश करने लगा तो पुलिस ने उसे किसी तरह से काबू किया। पूछताछ में उसने अपना नाम कुलदीप निवासी वार्ड नंबर 14 आदर्श कॉलोनी सफीदों बताया। पुलिस ने तलाशी के दौरान उसके पास से एक सट्टे का पर्चा व 1080 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।