फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जी20 सम्मेलन: 9 और 10 सितंबर को 12 ट्रेनें रहेंगी रद्द

Sun, 03 Sep 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। जी-20 सम्मेलन के चलते 9 और 10 सितंबर को दिल्ली या पंजाब की तरफ अप-डाउन करने वाली 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं। इससे यात्रियों को परेशानी होगी।
दिल्ली में जी-20 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इसका प्रतिनिधित्व भारत कर रहा है। यह सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को चलेगा। इसमें विभिन्न देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति शामिल होंगे। इसके कारण दिल्ली से बठिंडा रेल लाइन पर आवागमन करने वाली एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों के रद्द होने से प्रतिदिन लगभग पांच हजार से ज्यादा यात्री प्रभावित होंगे। यात्रियों को दिल्ली या पंजाब की तरफ जाने के लिए निजी वाहन या रोडवेज बसों का सहारा लेना पड़ेगा। दिल्ली या पंजाब की तरफ जाने के लिए 9 और 10 सितंबर को यात्री ट्रेनों का इंतजार न ही करें तो बेहतर होगा, क्योंकि नौ और दस सितंबर को दिल्ली या पंजाब की तरफ अप-डाउन करने वाली लगभग 12 ट्रेनें रद्द रहेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए गए हैं।
विज्ञापन



बॉक्स

दूसरे स्टेशनों से चलेंगी ये ट्रेनें
जी-20 सम्मेलन के चलते कुछ ट्रेनों के रूट डायवर्ट किए हैं वहीं कुछ ट्रेनें नई दिल्ली जंक्शन की बजाय दूसरे स्टेशनों से चलाई जाएंगी। इनमें चार ट्रेने ऐसी हैं जिनके रूट में कटौती कर दी गई है वहीं उन्हें दूसरे स्टेशनों से चलाया जाएगा। ट्रेन नंबर 14623 का सात से लेकर दस सितंबर तक नई दिल्ली पर ठहराव दिया गया है। इसके अलावा ट्रेन 14624 आठ सितंबर से लेकर 11 सितंबर तक पटेल नगर और ओखला स्टेशन पर ठहराव होगा। वहीं ट्रेन नंबर 04424 जींद से दिल्ली पैसेंजर सकूरबस्ती तक ही जाएगी। ट्रेन नंबर 04431 जाखल पैसेंजर ट्रेन शकूरबस्ती से चलकर जींद की ओर आएगी।
बाक्स

यात्रियों को करना होगा महंगा सफर

दो दिन ट्रेनों के रद्द होने के कारण यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। उन्हें बसों और प्राइवेट वाहनों में महंगा सफर करना पड़ेगा। क्योंकि ट्रेनों का किराया बसों की अपेक्षा काफी कम है, जिससे लोग बसों की बजाय ट्रेनों में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। इससे लोगों का पैसा भी कम खर्च होता है वहीं सफर भी आरामदायक होता है। इन दोनों दिन ट्रेन रद्द होने से सबसे प्रभावित दिल्ली और पंजाब की तरफ व्यापार के सिलसिले में आवागमन करने वाले दैनिक यात्री होंगे क्योंकि वे प्रतिदिन ट्रेनों के माध्यम से दिल्ली और पंजाब के मुख्य शहरों में जाकर अपना काम निपटाकर शाम तक लौट आते थे।
विज्ञापन



बॉक्स

यह ट्रेनें रहेंगी रद्द

ट्रेन नंबर
ट्रेन का नाम




22479

सरबत दा भला



22480

सरबत दा भला



12481

दिल्ली-श्रीगंगानगर इंटरसिटी


12482

श्रीगंगानगर-दिल्ली इंटरसिटी


04987

जींद-दिल्ली एक्सप्रेस



04988

दिल्ली-जींद एक्सप्रेस



04453

जींद-दिल्ली मेमू


04454

दिल्ली-जींद मेमू

04425

दिल्ली-नरवाना एक्सप्रेस


04431

दिल्ली-जाखल एक्सप्रेस


04424
कुरुक्षेत्र-दिल्ली डेमू एक्सप्रेस


04423

दिल्ली-कुरुक्षेत्र डेमू एक्सप्रेस


बॉक्स



वर्जन

जी-20 अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के चलते जींद से बठिंडा रूट पर चलने वाली 12 ट्रेने 9 और 10 सितंबर को रद्द रहेंगी। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट 7 से 11 सितंबर तक डायवर्ट रहेंगे। ट्रेनों के रद्द होने का नोटिफिकेशन आ चुका है। अगले कुछ दिन सफर के दौरान यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ेगी।-जयप्रकाश, अधीक्षक, जंक्शन जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें