फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: राशन वितरण का रिकार्ड न देने पर डिपो होल्डर पर मामला दर्ज

Sun, 03 Sep 2023 12:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आए राशन वितरण का छह माह का रिकार्ड विभाग को न देने पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने खाद्य आपूर्ति विभाग के निरीक्षक की शिकायत पर डिपो होल्डर के खिलाफ आवश्यक वस्तु कालाबाजारी निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक टहल सिह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि गांव झील निवासी अजीत को विभाग द्वारा राशन डिपो अलाट किया गया। गोलमाल की आशंका के चलते अजीत से विभाग ने जनवरी 2017 से जनवरी 2019 तक रिकार्ड मांगा था। जून 2017 से आनलाइन रिकार्ड विभाग को मिल गया लेकिन जनवरी 2017 ये जून तक का रिकार्ड नहीं दिया। जिस पर विभाग ने अजीत को नोटिस भी दिए लेकिन रिकार्ड उपलब्ध नहीं कराया। जिससे साफ जाहिर है की डिपो होल्डर ने व्यापक स्तर पर राशन का गोलमाल किया हुआ है। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने निरीक्षक टहल सिह की शिकायत पर डिपो होल्डर अजीत के खिलाफ आवश्यक वस्तु कालाबाजारी निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें