फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हड़ताल का तहसील में दिखा पूरा असर, दो दिन बढ़ाई

Wed, 17 Jul 2024 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
16जेएनडी10-ई-दिशा केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटरों के बिना खाली पड़े काउंटर। संवाद
विज्ञापन
जींद। हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ के आह्वान पर कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी रही। करनाल में बैठे कंप्यूटर ऑपरेटर ने हड़ताल दो दिन और बढ़ा दी है। उन्होंने 18 जुलाई को करनाल में सीएम आवास घेरने का फैसला लिया है। यदि सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो उनकी हड़ताल अनिश्चितकालीन हो जाएगी।
विज्ञापन

कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल का दूसरे दिन भी पूरा असर दिखाई दिया। तहसील कार्यालय में तो हड़ताल 100 प्रतिशत रही। कार्यालय में तहसील से संबंधित एक भी कार्य नहीं हुआ। हड़ताल के दूसरे दिन भी तहसील में रजिस्ट्री नहीं हुई। इससे सरकार को राजस्व के रूप में करीब दस करोड़ का नुकसान हुआ तो फर्द, इंतकाल, जमाबंदी समेत अन्य काम भी नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सुबह से ही कार्यालय में पूछताछ करते रहे और दोपहर तक तहसील कार्यालय की खिड़की नहीं खुली तो घर लौट गए। ऐसा ही हाल ई-दिशा केंद्र में था, जहां पर सुबह लोग अपने काम के लिए आए हुए थे। ई-दिशा केंद्र के 3-4 काउंटर पर ही कर्मचारी बैठे मिले, जबकि बाकी खाली थे। ऐसे में एक-दो कार्य को छोड़ अन्य नहीं हो रहे थे।
कंप्यूटर ऑपरेटर का कहना है कि सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारी काफी समय से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, जॉब सिक्योरिटी देने और स्पेशल रेगुलराइजेशन पॉलिसी लाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन इन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दो-तीन दिन से तहसील कार्यालय के चक्कर काट रहा हूं, लेकिन मुझे इंतकाल नहीं मिल पा रहा है। अब दो दिन से कंप्यूटर ऑपरेटर हड़ताल पर हैं। अब कब तक हड़ताल पर रहेंगे, इसके बारे में किसी को जानकारी नहीं है। -राममेहर, ओमनगर।

हड़ताल से लोग परेशान, सरकार पर असर नहीं

कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ ने 18 जुलाई को सीएम आवास घेरने का फैसला लिया है। सरकार के नकारात्मक रवैये के कारण कंप्यूटर ऑपरेटर ने हड़ताल को दो दिन बढ़ा दिया है। हड़ताल की वजह से लोग परेशान हो रहे हैं, लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं पड़ रहा है। सरकार को प्रतिदिन करोड़ों रुपये का नुकसान हो रहा है। सरकार ने उनकी मांग नहीं मानी तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। -राजेश गौतम, संगठन संयोजक, हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ।

कंप्यूटर ऑपरेटर की हड़ताल के चलते मंगलवार को तहसील कार्यालय में कोई कार्य नहीं हुआ। रजिस्ट्री के अलावा इंतकाल, फर्द, जमाबंदी जैसे कार्य भी नहीं हो पाए। हड़ताल के चलते लोगों को परेशानी हो रही है। लोग बिना कार्य करवाए लौट रहे हैं। -बलराम जाखड़, नायब तहसीलदार, जींद।

16जेएनडी10-ई-दिशा केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटरों के बिना खाली पड़े काउंटर। संवाद

16जेएनडी10-ई-दिशा केंद्र में कंप्यूटर ऑपरेटरों के बिना खाली पड़े काउंटर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें