जींद। दिल्ली-पटियाला नेशनल हाईवे पर घासे कलां के पास एक होटल में खाना लेने गए दो युवकों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उचाना थाना पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
घसो कलां निवासी राहुल ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 16 मई की रात को वह गांव के ही रहने वाले दोस्त सुमित के साथ पास के एक होटल में खाना लेने के लिए गया था। वहां पर सुदकैन कलां निवासी रवि मौजूद था। इस दौरान बाइक पर सवार होकर 8-9 युवक लाठी-डंडे तथा तेजधार हथियार लेकर आए और रवि के साथ झगड़ना करने लगे। वह अपने दोस्त अमित के साथ मिलकर रवि को बचाने की कोशिश की तो हमलावरों ने उन पर तेजधार हथियार तथा लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उन्होंने भागने की भी कोशिश की, मगर उन्होंने घर कर उनको मारा। शोर मचाने पर अन्य लोग पहुंचे तो हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों में सुदकैन कलां निवासी मोहन, सुमित और सूरज के अलावा पांच-छह युवक थे। एएसआई राजेंद्र ने बताया कि मोहन, सुमित और सूरज को नामजद कर पांच-छह अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।