15जेएनडी16 : स्वास्थ्य जांच व दवाई वितरित करते हुए स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत पार्टी कार्यकर्ता।
नरवाना। जनसेवा मुहिम सेवा और समर्पण के तहत नरवाना क्षेत्र के गांव फरैण खुर्द और इस्माइलपुर में आदित्य सुरजेवाला मोबाइल अस्पताल के माध्यम से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया। डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां वितरित कीं। समिति के प्रधान कैलाश सिंगला ने बताया कि यह वैन पूरी तरह आधुनिक उपकरणों और दवाइयों से सुसज्जित है। एमबीबीएस डॉक्टर नवनीत, डॉ. अमन और नर्सिंग स्टाफ सिमरन के साथ टीम ग्रामीणों को चिकित्सा सेवाएं दी। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के एससी सैल जींद जिला अध्यक्ष सतबीर दबलैन, किसान कांग्रेस अध्यक्ष बिंदर चहल, दयानंद, दलबीर और कुशल चहल मौजूद रहे। संवाद