फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क दवा व चश्मे वितरित किए

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जाट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की कन्या शाखा में मंगलवार नेत्र जांच शिविर का आयोजन हुआ। शिविर में एम्स दिल्ली से आए नेत्र विशेषज्ञ डॉ. शोएब और उनकी टीम ने शिविर के दौरान छात्र-छात्राओं की आंखों की बारीकी से जांच की और जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क दवा व चश्मे वितरित किए। डॉ. शोएब ने विद्यार्थियों को आंखों की सुरक्षा के महत्वपूर्ण गुर सिखाते हुए बताया कि मोबाइल और टेलीविजन का कम प्रयोग करें और उन्हें उचित दूरी से ही देखें। उन्होंने आंखों को ताजे ठंडे पानी से साफ रखने की सलाह दी। प्राचार्य सौरभ भारद्वाज, प्राध्यापिका सुमन सहारन ने बच्चों को चिकित्सकों की बातों पर अमल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर स्टाफ सचिव वीरेंद्र पाल अध्यापक और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें