फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनाज मंडियों में 8.29 लाख मीट्रिक टन गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले की अनाज मंडियों और खरीद केंद्रों पर गेहूं खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। जिले में कुल 8 लाख 29 हजार 150 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद दर्ज की जा चुकी है। अब तक 6 लाख 97 हजार 444 मीट्रिक टन गेहूं का उठान हो चुका है।
विज्ञापन

डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि जिला प्रशासन गेहूं खरीद की पूरी प्रक्रिया की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहा है। उन्होंने खरीद एजेंसियों को उठान कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
डीसी ने बताया कि अब तक खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 2,39,529 मीट्रिक टन, हैफेड ने 3,39,457 मीट्रिक टन, हरियाणा वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन ने 2,38,193 मीट्रिक टन और एफसीआई ने 11,971 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। सफीदों मंडी 1,00,684 मीट्रिक टन के साथ प्रमुख रही है।
विज्ञापन

इसके अतिरिक्त जुलाना में 1,02,522 मीट्रिक टन, जींद मंडी में 93,182 मीट्रिक टन, उचाना में 89,273 मीट्रिक टन, नरवाना में 83,459 मीट्रिक टन, पिल्लूखेड़ा में 71,718 मीट्रिक टन और अलेवा मंडी में 35,427 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें