फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: आज से चार दिन चलेगा निशुल्क जादुई शो

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में 24 से 27 सितंबर तक चार दिवसीय निशुल्क जादुई शो होंगे। इनमें जादूगर शंकर सम्राट सीनियर और जूनियर जादुई करतबों से लोगों का मनोरंजन करने के साथ उन्हें सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करेंगे। जादूगर सम्राट शंकर ने बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि पहला शो दोपहर बाद एक बजे और दूसरा शो शाम सात बजे शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के मनोरंजक और आकर्षक जादुई करतब प्रस्तुत किए जाएंगे। कार्यक्रम में आमजन का प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रहेगा। जादूगर सम्राट शंकर ने बताया कि वह देश के कई राज्यों के अलावा विदेशों में भी जादू के करीब 30 हजार शो कर चुके हैं। अब जींद के लोगों के लिए पहली बार निशुल्क जादुई शो आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें