21जेएनडी01: फाउंडेशन द्वारा किसानों को दी गई बूम स्प्रेयर मशीन व प्रमाण पत्र दिखाते हुए किसान।
जींद। किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक से जोड़ने और खेती को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से रूट्स फाउंडेशन की ओर से प्रोजेक्ट सहयोग के तहत किसान समारोह आयोजित किया गया। शहर की नई अनाज मंडी में आयोजित कार्यक्रम में जिले के सात गांवों के किसानों को निशुल्क बूम स्प्रेयर मशीनें वितरित की गईं। इस पहल का उद्देश्य किसानों को आधुनिक उपकरण उपलब्ध करवाकर खेती की लागत कम करने और उनकी आय बढ़ाने में सहयोग करना है। संवाद