फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अग्रवाल वैश्य समाज की निशुल्क अरुणाय धाम बस यात्रा रवाना

Sat, 13 Jun 2026 04:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। निशुल्क बस यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए। स्रोत संस्था।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नरवाना। अग्रवाल वैश्य समाज शाखा नरवाना के तत्वावधान में शनिवार को हुड्डा मार्केट से चौथी निशुल्क अरुणाय धाम बस यात्रा रवाना की गई। यात्रा का आयोजन समाजसेवी राजेश सिंगला प्रॉपर्टी एडवाइजर द्वारा पिता लाला किशोरी लाल सिंगला की स्मृति में किया गया।
विज्ञापन

संस्था प्रधान अर्जुन गोयल ने बताया कि निशुल्क बस सेवा का उद्देश्य ऐसे श्रद्धालुओं को बाबा भोलेनाथ के दरबार अरुणाय धाम तक पहुंचाना है जो किसी कारणवश वहां नहीं जा पाते। प्रेस प्रवक्ता दीपक सिंगला ने बताया कि स्वर्गीय किशोरी लाल सिंगला की बेटी रितु गोयल ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। अरुणाय धाम पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर अशोक गोयल, दिनेश मित्तल, दीपक गर्ग, रामनिवास गर्ग, प्रदीप सिंगला, विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें