फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: मिल्क बूथ दिलवाने के नाम पर 1.40 लाख की धोखाधड़ी

Sat, 09 Nov 2024 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। मिल्क का बूथ दिलवाने के नाम पर एक व्यक्ति ने 1.40 लाख की ठगी करने पर शहर थाना पुलिस ने सावित्री नगर निवासी संजय के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में हिसार जिले के नाड़ा निवासी कपिल देव ने बताया कि अप्रैल 2022 में वह नेत्रपाल और साहिल अमूल का बूथ लेने के बारे में पता करने के लिए पटियाला चौक स्थित एक दुकान पर गए थे। वहां पर उनकी मुलाकात सावित्री नगर निवासी संजय से हुई। संजय ने बूथ दिलवाने के लिए हां कर दी। इसके लिए उसने एक लाख 40 हजार रुपये सिक्योरिटी राशि मांगी। संजय के कहने पर उसने 2 मई से जून 2022 तक एक लाख 40 हजार रुपये उनके खाते में डाल दिए। रुपये लेने के बाद भी संजय ने उन्हें बूथ नहीं दिलवाया और उनको गुमराह करता रहा। 26 जून को संजय ने अमूल दूध के नाम से सेक्टर 8 में केवल एक नकली दुकान जैसा ढांचा रखवा दिया। इसके बाद वहां बिजली मीटर लगवाने का झांसा देता रहा। संजय ने बूथ से संबंधित कोई भी असली कागजात उसे नहीं दिए। इसके बाद वह, नेत्रपाल, मंजीत और नरेश संजय के पास गए और रुपये मांगे तो उसने 15 नवंबर 2022 को तीन चेक दे दिए। एक चेक 40 हजार रुपये तथा दो चेक 50-50 हजार रुपये के थे। जब बैंक में चेक लगाया तो बाउंस हो गए। जांच अधिकारी राममेहर ने कहा कि संजय के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें