फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी

Fri, 12 Apr 2024 12:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। दालमवाला गांव के युवक से इटली भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने पर सदर थाना पुलिस ने किठाना निवासी अशोक व बदनपुर निवासी विनय के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बदनपुर गांव निवासी ऋषिपाल ने बताया कि उनका साला गांव दालमवाला निवासी नरेंद्र काम की तलाश में उनके पास गांव में आया हुआ था। इस दौरान उनके पास बदनपुर गांव का ही विनय आया और कहा कि वह किठाना निवासी अशोक के साथ मिलकर युवाओं को विदेश भेजकर रोजगार दिलवाने का काम करता है। इस दौरान वह उनकी बातों में आ गए और 12 लाख रुपये में नरेंद्र को इटली भेजने की बात तय कर ली। इसके बाद आरोपियों ने खुद ही नरेंद्र का पासपोर्ट बनवाया और उनसे तीन लाख रुपये दो बार में ले लिए। इसके बाद उन्होंने उसके साले नरेंद्र का टिकट बनवाकर 13 फरवरी 2024 को दिल्ली भेज दिया। इसके बाद 4 अप्रैल को ईरान भेज दिया। जहां पर नरेंद्र को बंधक बनाकर उसके गले पर चाकू रखकर जान से मारने की धमकी देकर फोन करवाया कि वह इटली पहुंच गया है। इस दौरान उन्होंने खाते में नौ लाख रुपये डलवा लिए। बाद में पता लगा कि नरेंद्र को आरोपियों ने ईरान में बंधक बनाकर रुपये ठगे हैं। इस मामले में पुलिस ने किठाना निवासी अशोक व बदनपुर निवासी विनय के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें