फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 20 बोतल शराब बरामद, एक नामजद

Fri, 12 Apr 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। सीआईए स्टाफ सफीदों ने मुआना गांव से 20 बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीआईए स्टाफ को गुप्त सूचना मिली थी कि मुआना गांव निवासी दीपक अपने पशुओं के बाड़े में कच्ची शराब बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर रेड की तो एक व्यक्ति प्लास्टिक की कैनी लेकर गली में जाता दिखाई दिया। वह पुलिस की गाड़ी को देखकर कैनी को छोड़कर दीवार कूदकर भाग गया। पुलिस ने आसपास के लोगों से उसका नाम पता पूछा तो उन्होंने उसका नाम दीपक निवासी मुआना बतलाया। उसके पश्चात टीम ने प्लास्टिक की कैनी को चैक किया तो उसमें से 20 बोतल नाजायज शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें