रोहतक। साइबर ठगों ने पति को पैसे देने का बहाना बनाकर सेक्टर-2 निवासी दीपमाला से 99 हजार रुपये की ठगी कर ली। दीपमाला ने साइबर क्राइम थाने में दर्ज एफआईआर में बताया है कि 16 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। उसने पति धीरज को 13 हजार रुपये देने की बात कहकर गूगल पे के माध्यम से पैसे भेजने का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी ने गलती से अधिक राशि भेजने की बात कहकर रुपये वापस मांगने शुरू कर दिए। उसकी बातों में आकर महिला ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों पर कई बार गूगल पे से कुल 99 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। संवाद
-
निर्माणाधीन मकान से 65 हजार का सामान चोरी
रोहतक। महम के सीसर रोड पर एक निर्माणाधीन मकान से अज्ञात चोरों ने 65,000 रुपये का सामान चुरा लिया। भिवानी के बडेसरा गांव निवासी अजीत महम थाने में दर्ज एफआईआर में बताया है कि सोमवार को रात को उसके निर्माणाधीन मकान से चोरी हुई। चोरों ने दो जोड़ी लकड़ी-जाली के दरवाजे, 500 लीटर पानी की टंकी, शौचालय सीट, वॉशबेसिन, बाथरूम के सात नल, बल्ली, टाटी और अन्य सामान चुराया। सुबह पता चलने पर अजीत ने आसपास पूछताछ की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। संवाद