फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक से गाड़ी बेचने के नाम पर धोखाधड़ी

Fri, 01 Dec 2023 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। क्रेटा गाड़ी बेचने के नाम पर सवा पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव लुदाना निवासी रोहताश ने बताया कि पंजाब के संगरूर निवासी जगदीश को उनके गांव में आना जाना है। वह गाड़ी की खरीद-बेच का काम करता था और उसने जगदीश से गाड़ी लेने की बात की थी। इस पर जगदीश ने उसके फोन पर गाड़ी के फोटो भेज दी। इस गाड़ी की नौ लाख रुपये कीमत तय कर वह मेवात गए और वहां हामिद और हुसैन के साथ गाड़ी लेने का सौदा किया गया। इसके लिए उसने चार लाख रुपये का चेक, एक लाख 25 हजार रुपये नकद राशि का भुगतान कर दिया और गाड़ी ले ली। बाकी की पेमेंट गाड़ी नाम करवाते समय देनी थी। जगदीश उससे पांच लाख 25 हजार रुपये ले चुका था। इस गाड़ी का फाइनेंस किया गया था।
विज्ञापन

मार्च 2020 में फाइनेंस कंपनी वाले उसके पास आए और गाड़ी को ले गए। इस पर उसने जगदीश से बात की तो जगदीश ने कहा कि वह गाड़ी को फााइनेंसर से छुड़वाकर उसके नाम ट्रांसफर करवा देगा। दो साल बीतने के बाद भी गुमराह कर के रखा गया और उसे न तो गाड़ी दी और न ही रुपये वापस किए। रोहताश ने आरोप लगाया कि उसके साथ गाड़ी खरीद के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने जगदीश, हुसैन, हामिद के खिलाफ धोखाधड़ी कर राशी ठगने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें