फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेबिट कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकालने का आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। एटीएम में पैसे निकलवाने आए एक व्यक्ति का डेबिट कार्ड बदलकर 50 हजार रुपये निकालने के आरोपी को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान हिसार जिला के गांव कनोह निवासी मनदीप के तौर पर हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर निवासी संजीत कुमार ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में खाता है। नौ मार्च 2022 को वह रोहतक रोड स्थित एटीएम में पैसे निकालने के लिए गए थे। वहां पर पहले से ही एक युवक खड़ा था। युवक ने कहा कि वह पैसे निकाल देगा, डेबिट कार्ड उसे दे दो। उन्होंने विश्वास करते हुए डेबिट कार्ड युवक को दे दिया था। इसी बीच एक व्यक्ति आया और कहा कि उसे ज्यादा जल्दी है। इसलिए उसे पहले पैसे निकालने दो। उन्होंने उसे पैसे निकालने दे दिए। फिर वह अज्ञात युवक मशीन में डेबिट कार्ड डालकर पैसे निकालने लगा तो रुपये नहीं निकले। इसके बाद वह डेबिट कार्ड वापस करके चला गया। उनके घर आने के कुछ ही देर बाद खाते से दो बार में 50 हजार रुपये निकाल लिए गए। आरोप लगाया था कि उक्त अज्ञात युवक ने उसका डेबिट कार्ड बदलकर उनके खाते से राशि निकाली है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ डेबिट कार्ड बदलकर धोखे से राशि निकालने के आरोप में मामला दर्ज कर किया था। जांच अधिकारी एएसआई संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस इस मामले में हिसार जिला के कनोह गांव निवासी मनदीप को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें