जींद। पानीपत सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती का अपहरण कर चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। सदर थाना सफीदों पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर चार युवकों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
सदर थाना पानीपत क्षेत्र के एक गांव की 23 वर्षीय युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नौ अप्रैल रात साढ़े 11 बजे उसके ही गांव के सुंदर, अजय, गोलू उर्फ बंटी तथा एक अन्य ने उसका अपहरण कर लिया। इसके बाद आरोपी उसे एक अन्य गांव में सुनसान जगह पर ले गए। फिर चारों ने उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपियों ने उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। सुबह होने पर आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए। जांच अधिकारी एएसआई गीता कुमारी ने बताया कि पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर सुंदर, अजय, गोलू तथा एक अन्य के खिलाफ अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।