फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: देवीलाल चौक रेलवे फाटक बंद होने पर फिर लामबंद हुए व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। कपड़ा मार्केट में फाटक बंद किए जाने के रोष में व्यापारी बुधवार को व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर के नेतृत्व में एकत्रित हुए। बैठक में कपड़ा मार्केट में व्यापारियों ने निर्णय लिया कि 21 अप्रैल को सेठों वाली धर्मशाला में रोष बैठक होगी। जिसमें सभी व्यापारी संगठन व धार्मिक संगठन, सामाजिक संगठन भाग लेंगे। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि देवीलाल चौंक पर फाटक बंद होने से व्यापारियों के व्यापार चौपट हो गए हैं। दुकानदारों पर काम कर रहे कर्मचारी बेरोजगार हो गए हैं। हाथ रिक्शा व रेहड़ी पटरी वालों के कारोबार पर भी असर पड़ा है। रेलवे विभाग ने देवीलाल चौक रेलवे फाटक वाला रास्ता बंद करके शहर के लोगों पर किया कुठारघात किया है। 21 अप्रैल को सेठों वाली धर्मशाला में इकट्ठा होकर सभी आंदोलन की रणनीति बनाएंगे। महावीर कंप्यूटर ने कहा कि रेलवे विभाग ने 200 साल पुराने रास्ते को बंद करके शहर के सौंदर्यकरण का भट्ठा बैठा दिया है। रेलवे विभाग प्रशासन व चुने हुए प्रतिनिधि आंख बंद करके लिया रास्ता बंद करने का निर्णय है। यहां हजारों लोग हर रोज मार्केट में खरीदारी करने के लिए पैदल आते हैं और हजारों महिलाएं व श्रद्धालुगण खाटू श्याम के दर्शन एवं बनखंडी महादेव प्राचीन मंदिर में आते हैं। पैदल दर्शन करने के लिए भी रास्ता बंद हो गया है। शमशान भूमि में शव यात्रा ले जाने के लिए भी रास्ता नहीं रहा है। जल्द से जल्द छोटे अंडरपास का निर्माण नहीं हुआ तो व्यापार बंद हो जाएगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को चाहिए कि अंडरपास निर्माण के लिए जल्द से जल्द ग्रांट देनी चाहिए और वर्तमान विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा को भी व्यापारियों को साथ लेकर मुख्यमंत्री से मिलना चाहिए। उन्होंने बताया कि जो अंडरपास बनाया है, उसकी ड्राइंग ठीक नहीं है। जिसके चलते आए दिन यहां दुर्घटनाएं हो रही हैं। रेलवे विभाग को यहां विकल्प देना चाहिए था। महावीर कंप्यूटर ने कहा कि सभी व्यापारी आंदोलन के लिए एकजुट हो जाएं तभी इस समस्या का हल निकल सकता है। इस अवसर पर कपड़ा मार्केट एसोसिएशन के प्रधान राजेश काजी, रेडीमेड एसोसिएशन के प्रधान जयकुमार गोयल, नगर प्रधान ईश्वर बंसल, उप प्रधान राधाकिशन बिंदल, जनरल स्टोर एसोसिएशन के प्रधान सुनील जिंदल, पालिका बाजार एसोसिएशन के उपप्रधान सतीश जिंदल, रेलवे फाटक के एसोसिएशन के पदाधिकारी सतपाल शर्मा, रमेश गर्ग, दशरथ, कश्मीरी, दर्शन, राम लखीना, विशाल, ओमजीत, सतबीर, सतीश, सुशील, श्याम सुंदर सहित अनेक व्यापारी नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें