जींद। ताश के पत्तों के साथ जुआ खेल रहे चार युवकों को सीआईए ने 5020 रुपये के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान टपरीवास कॉलोनी निवासी विजय, काला, विकास व संदीप के रूप में हुई।
पुलिस प्रवक्ता अमित कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम अपराधों की रोकथाम के लिए काठ मंडी में मौजूद थी। इस दौरान उनकी टीम को सूचना मिली कि टपरीवास कॉलोनी निवासी विजय, काला, विकास व संदीप टपरीवास कॉलोनी में झोपड़ियों के बीच बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर टीम ने मौके पर जाकर चारों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने जुए पर लगाई राशि 5020 रुपये भी बरामद कर लिए। पकड़े आरोपियों के खिलाफ शहर थाना पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
19जेएनडी33-मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर हाईवे जाम करते मनरेगा मजदूर। संवाद