जींद। रेलवे फाटक बंद होने के दौरान दो बाइक सवार चार नकाबपोश युवकों ने बाइक सवार कलावती निवासी नरेंद्र के साथ पहले मारपीट की और उसकी जेब से चार हजार रुपये छीन लिए। उसकी सोने की चैन भी तोड़ने का प्रयास किया गया। सफीदों पुलिस को पीड़ित ने एफआईआर दी है। नरेंद्र ने बताया कि वह सफीदों से बाइक में टायर डलवाने के बाद वापिस अपने गांव जा रहा था तब वारदात हुई। बताया कि उसकी किसी के साथ कोई रंजिश भी नहीं है। संवाद