21जेएनडी26-अटल पार्क में हुई बैठक में भाग लेते निवेशक। स्रोत सदस्य
जुलाना। पर्ल इंडिया लिमिटेड कंपनी और अन्य चिटफंड कंपनियों में डूबे पैसे कानून बनाए जाने के बाद भी राशि वापस नहीं हुई है। इसको लेकर रविवार को कस्बे के अटल पार्क में जपतप संगठन सदस्यों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मोहन लाल ने की।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने चिट फंड कंपनियों में डूबे पैसे की वापसी के लिए बर्ड्स एक्ट भी पारित किया गया लेकिन उसका असर धरातल पर दिखाई नहीं दिया। पर्ल इंडिया लिमिटेड कंपनी में निवेशकों का 49,100 करोड़ रुपया डूबा हुआ है। पर्ल कंपनी ने लोगों से उनका पैसा दोगुना करने के नाम पर बड़ी रकम ठगी गई है।
रकम की वापसी के लिए बैठक में पहुंचे निवेशकों और एजेंटों ने कहा कि जनवरी माह में प्रत्येक गावं में बड़े स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी और आंदोलन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। जब तक उनका डूबा पैसा नहीं मिलता जब तक आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर रामकुमार, राजेंद्र, रमेश, ललित कुमार, सतबीर, सुमित कुमार, धन्नामल मौजूद रहे। संवाद