फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मित्र के हत्यारों को पकड़ने के लिए चार टीमों का गठन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
22 मार्च को नचार खेड़ा से सुरबरा के रास्ते पर स्कूटी सवार पीएनबी बैंक मित्र मंगलपुर गांव निवासी पवन कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए डीआईजी ओपी नरवाल ने पुलिस की चार टीम गठित की हैं। इन चारों टीमों में सीआईए, डिटेक्टिव स्टाफ के साथ दो पुलिस थानों की टीमें शामिल है।
विज्ञापन

आरोपी बैंक मित्र की हत्या करने के बाद 89 हजार रुपये की नकदी लूट ले गए थे। उचाना थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट व हत्या समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पवन कुमारी काफी समय से बैंक में कमीशन एजेंट(बैंक मित्र) का काम करती थी। 22 मार्च सुबह वो घर से स्कूटी पर पीएनबी शाखा दुर्जनपुर में रुपये लेने के लिए गई थी, ताकि मंगलपुर व सुरबरा गांव के बुजुर्गों को पेंशन बांट सकें। बैंक से राशि लेने के बाद वो नचार गांव के कच्चे रास्ते से सुरबरा गांव की तरफ जा रही थी। बाइक सवार दो युवकों ने पवन कुमारी को गोली मार दी। बदमाश उससे 89 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए थे। इसमें पवन कुमारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था।
डीआईजी कम एसएसपी ओपी नरवाल ने बताया कि बैंक मित्र की हत्या कर राशि छीनकर ले जाने वाले आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया है। टीमों द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें