फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सुपर हंड्रेड योजना में बेलरखा स्कूल के चार विद्यार्थियों का चयन

विज्ञापन
12जेएनडी20-बीडीपीओ कार्यालय अलेवा में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम उचाना रमित यादव। स्रोत प्रशा
विज्ञापन

विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा सरकार की महत्वाकांक्षी सुपर हंड्रेड योजना के परीक्षा परिणाम घोषित होने पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बेलरखा में खुशी का माहौल है। विद्यालय के चार विद्यार्थियों आरती, आर्यन, केशव और शिवम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए योजना में अपना स्थान बनाया है।विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता जताई। अध्यापक प्रदीप जागलान ने बताया कि सुपर हंड्रेड योजना के तहत चयनित विद्यार्थियों को आगामी दो वर्षों तक नीट और आईआईटी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाएगी। इससे विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी का अवसर मिलेगा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य बलजीत गोयत ने चयनित विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों और अध्यापकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है जरूरत केवल उचित मार्गदर्शन और अवसर की होती है।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षक सुरेंद्र पातलान ने कहा कि विद्यालय लगातार शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा है। विद्यालय प्रशासन विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध करवाने के लिए निरंतर प्रयासरत है ताकि अधिक से अधिक विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल कर सकें।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति के सीनियर प्रधान अमित कुमार और जूनियर प्रधान बलविंदर शर्मा ने भी चयनित विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रधानाचार्य बलजीत गोयत के कुशल नेतृत्व में विद्यालय लगातार प्रगति कर रहा है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विद्यालय में विद्यार्थियों की सफलता पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिठाई बांटकर खुशी मनाई।

12जेएनडी20-बीडीपीओ कार्यालय अलेवा में लोगों की समस्या सुनते एसडीएम उचाना रमित यादव। स्रोत प्रशा

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें