फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दो आरोपियों से चोरी की चार बाइक बरामद

विज्ञापन
02जेएनडी21: चोरी की बाइक के साथ पकड़े गए दो आरोपी पुलिस हिरासत में। पुलिस प्रशासन
विज्ञापन
जींद। बाइक चोरी करने के दो आरोपियों को पुलिस ने काबू कर चोरी की गई चार बाइक बरामद की। पकड़े गए आरोपियों की पहचान नारनौंद की पुरानी अनाजमंडी निवासी संदीप व विक्रम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि एक अक्तूबर को ईगराह निवासी राजपाल ने शिकायत दी थी कि ईगराह गांव में सुर्य प्रकाश के मकान के सामने उसने अपनी बाइक को खड़ा किया था। वहां से कोई उसकी बाइक को चोरी कर ले गया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बाइक चोरी करने के आरोप में दो आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ काबू कर पूछताछ की तो आरोपियों ने बाइक चोरी की चार वारदातों को कबूल किया। इस मामले में पुलिस ने चोरी की गई बाइकों को बरामद कर आरोपियों को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें