फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम के तहत चार दुकानदानों और चार लोगों के काटे चालान

विज्ञापन
तंबाकू कंट्रोल कार्यक्रम के तहत दुकान का निरीक्षण करने पहुंचे डॉ. राजेश भोला। संवाद। - फोटो : Jind
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह के निर्देश पर सोमवार को बस स्टैंड के आसपास व शिक्षण संस्थानों के पास तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत अभियान चलाया गया। इसके तहत राजकीय पीजी कॉलेज व राजकीय महिला महाविद्यालय के पास की चार दुकानों पर बीड़ी-सिगरेट बेचे पर 200 रुपये का चालान किया गया। वहीं बस स्टैंड परिसर में धूम्रपान करने पर चार लोगों का भी चालान किया गया। इसके बाद टीम ने उचाना में शिक्षण संस्थानों के आसपास दुकानदारों को बीड़ी तथा सिगरेट नहीं बेचने के लिए चेतावनी दी। अभियान का नेतृत्व नागरिक अस्पताल के डिप्टी एमएस डॉ. राजेश भोला ने किया। उनके साथ मैनेजर रवि मलिक, रीना, देवेंद्र व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें