06जेएनडी01-69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल हैंडबॉल अंडर-14 में शामिल होने के लिए चितौड़गढ़ पहुंची हरि
- फोटो : 1
जींद। सरस्वती वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दनौदा के चार खिलाड़ियों का 69वीं राष्ट्रीय स्कूल खेल हैंडबॉल में चयन हुआ है। प्रशिक्षक राजेंद्र नैन, विजेंद्र सिंह और प्रवीण कुमार ने बताया कि अंडर-14 (लड़के और लड़कियां) राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में छह से दस जनवरी तक होगी।
बताया कि इसमें स्कूल की अंशु नैन, आक्षी नैन, दीपांशु नैन और कार्तिक नैन शामिल हैं। खिलाड़ी प्रतियोगिता में दमखम दिखाने के लिए चितौड़गढ़ पहुंच चुकी हैं। उन्होंने बताया कि यह खिलाड़ी स्कूल के मैदान में कई वर्षों से कड़ा अभ्यास कर रही हैं। इसकी बदौलत इनका चयन हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी हैं।