फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind: दो बाइक आमने-सामने टकराईं, चार की मौत, जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौट रहे थे, नहीं लगाया था हेलमेट

Sat, 28 Jan 2023 08:16 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जींद (हरियाणा)

सार

जींद-गोहाना मार्ग स्थित गांव रधाना के पास हादसा हुआ। हादसे में दो युवक घायल भी हैं। चार युवक एक बाइक पर सवार थे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया है। 
विज्ञापन
सुमित। नीतिन। गौरव। सोनू। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के जींद में जींद-गोहाना मार्ग स्थित गांव रधाना के पास शनिवार शाम साढ़े सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया।

विज्ञापन




जहां चिकित्सकों ने चार युवकों को मृतक घोषित कर दिया, जबकि दो अन्य युवकों की हालत को देखते हुए उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। चारों युवक गांव आसन निवासी नितिन का जन्मदिन मनाकर एक बाइक पर सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे और हेलमेट भी नहीं लगा रखा था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि बाइक सवार युवक नशे में थे, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

मृतकों की पहचान सुमित निवासी गांव कालवाल जींद, नितिन गांव आसन जींद, गौरव राम कालोनी जींद, सोनू हाउसिंग बोर्ड कालोनी जींद के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में शिव कुमार गांव आसान जींद और गोबिंदा शामलो कलां जींद के शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
गांव आसन निवासी नितिन का शनिवार को जन्मदिन था। वह अपने दोस्त सुमित, गोबिंदा, शिव के साथ एक बाइक पर जींद में पार्टी मनाने आए थे। शाम को साढ़े सात बजे चारों घर लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव रधाना के निकट जींद-गोहाना मार्ग पर पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे तो सामने से आ रही दूसरी बाइक टकरा गई। इसमें दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में नितिन और सुमित तथा दूसरी बाइक पर सवार राम कॉलोनी निवासी गौरव व जींद के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी सोनू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आसन निवासी शिव कुमार व शामलो कलां निवासी गोबिंदा गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से सभी को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चार युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल दो युवकों को पीजीआई रेफर कर दिया। घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी रवि खुंडिया ने बताया कि जांच जारी है। सूचना परिजनों को दे दी गई है। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें