फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से चार लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। वीरवार को चार लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग संक्रमित पाए गए हैं। पीजीआई रोहतक में मरने वाले दो लोगों का पूरा ब्योरा नहीं मिल पाया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया के अनुसार वीरवार शाम को छह बजे तक 1885 लोगों के सैंपल लिए गए। अब तक जिले में कुल 4315 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इनमें से 3864 लोग ठीक भी हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि कुचरना निवासी 60 वर्षीय महिला का इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा था। महिला को सांस लेने में दिक्कत होने के साथ उसे दिल की बीमारी थी। महिला को 29 नवंबर को अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। महिला की कोरोना रिपोर्ट उसकी मौत के बाद आई थी।
वहीं गुलकनी गांव निवासी व्यक्ति कई दिनों से बीमार चल रहा था। वह जींद के एक निजी अस्पताल से दवाई ले रहा था। 30 नवंबर को उसने कोरोना की जांच करवाई तो उसे पॉजिटिव पाया गया। रिपोर्ट आने पर जब उससे संपर्क किया गया तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें