फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेंगू के चार नए मामले आए, जिले में आंकड़ा 94 पहुंचा

Tue, 18 Nov 2025 01:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
17जेएनडी23-जुलानी गांव में डेंगू का लार्वा चेक करते स्वास्थ्यकर्मी। स्रोत विभाग - फोटो : सकरन में अवैध कब्जा हटवाती राजस्व टीम।
विज्ञापन
जींद। स्वास्थ्य विभाग की सख्ती के बाद भी जिले में लगातार मच्छर जनित बीमारियों बढ़ रही है। सोमवार को डेंगू के चार और मरीज सामने आए हैं। इसके चलते जिले में डेंगू का आंकडा 94 पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से रोजाना बुखार से पीड़ित लोगों के खून के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। बाकायदा घर-घर जाकर लोगों को मच्छर जनित बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक करते हुए पोस्टर भी वितरित किए जा रहे हैं। बावजूद इसके डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं।
सोमवार को मिली डेंगू पॉजिटिव रिपोर्ट में नरवाना की 24 वर्षीय महिला, ढाकल का 60 वर्षीय व्यक्ति, मोरखी की 32 वर्षीय महिला और घिमाना का 50 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें पहले ही फील्ड में हैं।
विज्ञापन

टीमों द्वारा हर रोज कॉलोनियों में सर्वे किया जा रहा है। लोगों के घरों में रखे कूलर व पानी के अन्य स्रोत की जांच की जाती है। यदि कहीं पर डेंगू का लार्वा मिलता है तो उसको स्वास्थ्य कर्मी अपनी देखरेख में नष्ट करवाते हैं।
वर्जन
स्वास्थ्य विभाग को चार लोगों की डेंगू पॉजिटिव रिर्पोट मिली है। विभाग द्वारा एंटी लार्वा एक्टिविटी चलाई जा रही हैं। स्वास्थ्य विभाग शहर की कालोनियों व गांवों में अभियान चला कर लोगों को जागरूक कर रहा है।-डाॅ. विजेंद्र ढांडा, जिला मलेरिया अधिकारी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें