फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डेंगू के चार नए मामले आए, कुल संख्या पहुंची 159

Thu, 07 Sep 2023 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। बुधवार को चार नए डेंगू पॉजिटिव मिले। इसके साथ ही डेंगू पीड़ितों की संख्या 159 हो गई है। जिले में अब तक डेंगू से दो लोगों की मौत भी हो चुकी है।
विज्ञापन

बुधवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली रिपोर्ट के अनुसार लजवाना कलां निवासी 30 वर्षीय महिला, सिंघाना निवासी 38 वर्षीय युवक, धर्मसिंह कॉलोनी नरवाना निवासी 33 वर्षीय युवक तथा जींद शहर की इम्पलाइन कॉलोनी निवासी 41 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट डेंगू पॉजिटिव आई है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विजेंद्र ढांडा ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार जिले में सर्वे कर रही हैं। बुखार पीड़ित लोगों की स्लाइड बनाकर उनकी जांच की जा रही है। लोगाें को सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें