नरवाना। घर से बाहर बुलाकर पिता-पुत्र को चोट मारने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मंगलपुर गांव के पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना नरवाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
मंगलपुर गांव निवासी सौरभ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 26 जनवरी की रात को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव के ही कुलदीप ने उसको आवाज लगाकर। वह तथा उनके पिता बलवान बाहर निकले तो कुलदीप, सोनू, दीपक, रमेश उर्फ छोटी ने उन पर लठ से हमला कर दिया। इससे उनको काफी चोट आई। शो मचाने पर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उसके बाद मौके पर डाॅयल-112 पहुंची और दोनों को नरवाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां से उन्हें नागरिक अस्पताल जींद रेफर कर दिया। सदर थाना नरवाना पुलिस ने सौरभ की शिकायत पर रमेश उर्फ छोटी, साूने, दीपक व कुलदीप के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद