फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: महिला की पिटाई करने पर पति समेत चार नामजद

Sun, 02 Jun 2024 02:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
अलेवा। संडील गांव में महिला की लाठी-डंडों से पिटाई करने पर अलेवा थाना पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


अलेवा थाना पुलिस को दी शिकायत में पिंकी ने बताया कि उनका पति नशे का आदी है। इसके चलते घर में अक्सर झगड़ा रहता है। 23 मई को उसके पति राजेश, देवर सत्यावान, ससुर दलबीर व सास केलो ने मिलकर उसकी सरिये व डंडे से पिटाई की। शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आकर छुड़वाया। इसके बाद उसने हांसी के नागरिक अस्पताल से अपना इलाज करवाया। अलेवा थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर महिला के ससुराल पक्ष के चार लोगों का नामजद किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें