10जेएनडी17: जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय। संवाद
जींद। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की पीएच कॉलोनी में बने चार सरकारी क्वार्टरों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने 9 लाख 10 हजार 604 रुपये का टेंडर जारी किया है। लंबे समय से मरम्मत की जरूरत वाले इन आवासों को दुरुस्त करने से विभागीय कर्मचारियों को बेहतर आवास सुविधा मिल सकेगी। चयनित ठेकेदार को काम पूरा करने के लिए 30 दिन का समय दिया जाएगा।
विभाग की ओर से जारी निविदा में चार क्वार्टरों की मरम्मत का कार्य सिविल वर्क्स श्रेणी में रखा गया है। मरम्मत होने के बाद सरकारी आवासों की स्थिति में सुधार होगा और कर्मचारी इनमें बेहतर सुविधाओं के साथ रह सकेंगे।
विभाग का उद्देश्य उपलब्ध आवासों को उपयोग के योग्य बनाए रखना है, ताकि कर्मचारियों को आवास के लिए परेशानी न उठानी पड़े। टेंडर के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो चुकी है। इच्छुक ठेकेदार 18 नवंबर शाम पांच बजे तक अपनी निविदा जमा कर सकेंगे। इसी दिन शाम को टेंडर खोला जाएगा। यह टेंडर पीएचईडी के जींद डिवीजन नंबर-1 की ओर से जारी किया गया है।
बॉक्स
टेंडर प्रक्रिया पूरी होने और एजेंसी का चयन होने के बाद मरम्मत कार्य शुरू करवाया जाएगा। विभाग ने कार्य के लिए 30 दिन की समयसीमा तय की है। इससे कर्मचारियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। जहां पर क्वार्टरों में टूट-फूट है। उसको बेहतर तरीके से सुधारा जाएगा।
- भानु प्रकाश शर्मा, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग जींद।