28जेएनडी14-कापड़ो खेल स्टेडियम में दिए पंखों के साथ पहलवान। स्रोत संस्था सदस्य
उचाना। कापड़ो गांव के शहीद उधम सिंह खेल स्टेडियम में पहलवानों के लिए जियोनिक्स वेलफेयर फाउंडेशन ने चार दीवार वाले पंखे भेंट किए। संस्था निदेशक गिरिश जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में पहलवान अभ्यास करते थे तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता था। पहलवानों की मांग पर संस्था द्वारा चार पंखे भेंट किए हैं, ताकि पहलवानों को अभ्यास में परेशानी न हो। संवाद