28जेएनडी12: फेसबुक पर लाइव आकर बोलते हुए गांव सिंहपुरा निवासी राममेहर। स्रोत : सोशल मीडिया
सफीदों। सिंहपुरा गांव के 30 वर्षीय राममेहर ने घरेलू कलह के चलते फेसबुक पर लाइव आकर जहरीला पदार्थ खा लिया। राममेहर की वीडियो फेसबुक पर देख ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे तो वह बेसुध हालत में गांव के बाहर पड़ा हुआ था।
परिजन युवक को सफीदों के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत नाजुक के चलते डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के गांव खानपुर कला स्थित बीपीएस महिला विश्वविद्यालय के अस्पताल रेफर कर दिया। सफीदों सदर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मैं अपनी जिंदगी से परेशान और दुखी हो चुका हूं
युवक ने 10 साल पहले अपने से बड़ी उम्र की महिला से शादी की थी। महिला के पहले से चार बच्चे थे। 47 सेकेंड के वीडियो में राममेहर ने कहा कि मैं अपनी जिंदगी से परेशान और दुखी हो चुका हूं। उसने अपनी मौत के लिए पत्नी ममता, दामाद सचिन, बेटी कोमल और भाई राहुल को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में वह रोते हुए दिखाई दे रहा है। इसके बाद उसने जहरीले पदार्थ खा लिया।
वर्जन
फेसबुक पर लाइव आकर जहरीले पदार्थ खाने की सूचना प्राप्त हुई थी। वह जांच के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचे थे लेकिन व्यक्ति की हालत गंभीर थी और वह बोलने की स्थिति में नहीं था। व्यक्ति का पारिवारिक झगड़ा है। पति-पत्नी दोनों ही एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। राममेहर अभी बयान देने की स्थिति में नहीं है। बयान दर्ज करने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
-महेंद्र सिंह, एएसआई सदर थाना सफीदों।