फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सर्वजातीय खाप के चबूतरे का शिलान्यास 22 को

विज्ञापन
फोटो 3 नरवाना। नरवाना खाप की बैठक होते हुए। स्रोत खाप।
विज्ञापन
नरवाना। सर्वजातीय नरवाना खाप की ओर से 22 नवंबर को शहर की सब्जी मंडी गेट के पास पुल के नजदीक बनाए जा रहे खाप के चबूतरे का शिलान्यास किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर खाप पदाधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। गांवों और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें कर 36 बिरादरी के लोगों को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया गया। बैठकों की अध्यक्षता खाप प्रधान राजबीर मोर ने की। खाप प्रवक्ता किताब सिंह मोर ने बताया कि 36 बिरादरी के लिए शहर में भव्य चबूतरे का निर्माण करवाया जा रहा है। खाप की ओर से दबलैन, मोहलखेड़ा, बद्दोवाल, ईस्माइलपुर तथा नरवाना शहर के गंगा बेड़ा दरवाजा और मोर पत्ती दरवाजा में बैठकें आयोजित की गईं। इस मौके पर उपप्रधान मालाराम, सुदेश चोपड़ा, रामफल मोर, सतपाल मोर व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें