खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार बनिया खेड़ा गांव निवासी 49 वर्षीय किसान रणबीर रविवार शाम छह बजे खेतों में कीटनाशक का छिड़कवा करने गया था। देर रात तक जब नहीं लौटा तो परिजन खेत में गए। वहां जाने पर देखा कि रणबीर खेत में बनाई गई नाली में पड़ा है। परिजन तुरंत उसे जींद के नागरिक अस्पताल लेकर गए जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोमवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने रणबीर के बेटे दीपक के बयान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।