02जेएनडी16-नागरिक अस्प्ताल में लगी परिजनों की भीड़। संवाद
जींद। मनोहरपुर गांव की पूर्व महिला सरपंच की संदिग्ध परिस्थितियों में जलघर में बने टैंक में डूबने से मौत हो गई। वीरवार सुबह उनका शव टैंक में तैरता मिला। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को टैंक से बाहर निकाला और नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
मनोहरपुर गांव की पूर्व सरंपच 77 वर्षीय खुजानी पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उनकी दवाई भी चल रही थी। वीरवार सुबह उनका शव गांव के ही जलघर में बने पानी के टैंक में तैरता हुआ मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टैंक से बाहर निकाला। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि खुजानी देवी पिछले काफी समय से मानसिक रूप से परेशान चल रही थी। उनकी दवाई भी चल रही थी। वीरवार को उनका शव टैंक में मिला। वर्ष 2009 में हुए उन्होंने 640 वोटों से जीत दर्ज कर सरपंच का चुनाव जीता था।
वर्जन
सूचना मिली थी कि मनोहरपुर गांव के जलघर में बने टैंक में बुजुर्ग महिला का शव तैर रहा है। शव की पहचान पूर्व सरपंच खुजानी देवी के तौर पर हुई थी। परिवार के लोगों को भी मौके पर बुलाया गया। -बलजीत सिंह, प्रभारी, सदर थाना पुलिस जींद